कछुओं की तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार
जिले के नसीराबाद थाना प्रभारी शिवशंकर गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर मंगलवार रात को पुराने पुल के समीप दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 40 कछुए बरामद किए गए।
उन्होंने कहा कि कछुओं की बरामदगी के बारे वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। गुप्ता के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले पांच साल से तस्करी में लिप्त थे और पश्चिम बंगाल व बिहार में कछुओं की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के लिए काम करते थे। दोनों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications