आस्ट्रेलिया में नस्लवाद पर सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी करने में देरी
यह सर्वेक्षण विक्टोरिया विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है। आस्ट्रेलिया पुलिस 60 दिनों के अंदर इस सर्वेक्षण की समीक्षा करेगी और इसे 16 फरवरी को जारी करेगी। यह सर्वेक्षण पहले नवंबर में जारी किया जाना था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के अनुसार विश्वविद्यालय ने यह सर्वेक्षण बीते साल जून में आरंभ किया था। इसमें छात्रों और भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों से बातचीत के आधार पर पूरा विवरण दिया गया था।
विश्वविद्यालय की कुलपति लींडा रोसेनमैन ने कहा कि इस रिपोर्ट को पहले जारी किया जाना था परंतु पुलिस की भागदीरी भी महत्वपूर्ण समझी गई।
'फैडरेशन ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स ऑफ आस्ट्रेलिया' के संस्थापक गौतम गुप्ता ने सर्वेक्षण रिपोर्ट को जारी किए जाने में हुई देरी को 'दुर्भाग्यपूर्ण और संदेहात्मक' करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications