शांतिकर्मियों के यौन दुर्व्यवहार को सहन नहीं करेगा संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यौन हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि मारगोट वालसट्राम ने कहा कि ऐसे मामले इक्का दुक्का ही होते हैं लेकिन इनसे पूरे संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों की साख प्रभावित होने की संभावना की उपेक्षा नहीं की जा सकती।
संयुक्त राष्ट्र के 1990 के दशक में कई देशों जैसे कोसोवो, नेपाल, हैती, लाइबेरिया और हाल ही में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शांति अभियानों में यौन दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आईं। वर्ष 2004-06 के बीच ही ऐसे 300 से अधिक आरोपों की जांच की गई।
इन वर्षो में संयुक्त राष्ट्र शांतिकर्मियों पर वेश्याओं के साथ यौन संबंध बनाने, बच्चों के यौन शोषण और महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications