प्रधानमंत्री ने के.एन. राज के निधन पर शोक जताया
राज का यहां बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा।
राज ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट स्टडीज (सीडीएस) की स्थापना की थी।
राज के बेटे गोपाल राज को भेजे अपने शोक संदेश में मनमोहन सिंह ने कहा है कि के.एन.राज का निधन उनकी निजी क्षति है। इसके साथ ही सिंह ने एक शिक्षक, एक शोधकर्ता और एक संस्थान निर्माता के रूप में राष्ट्र को दिए गए उनके योगदान को याद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications