चेन्नई पुलिस ह्यूम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी
शहर के पुलिस आयुक्त टी. राजेंद्रन ने मंगलवार को कहा कि दो सप्ताह के अंदर ह्यूम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। ह्यूम की गिरफ्तारी के 80 दिनों बाद भी पुलिस आरोप पत्र दाखिल नहीं कर पाई थी जिस वजह से एक स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी।
बाल यौन अपराधों के मामले में ह्यूम के खिलाफ बीते नवंबर में इंटरपोल की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। वह भारत में बीते 30 वर्षो से रह रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications