बच्चों में मोटापे के खिलाफ मिशेल ओबामा का अभियान
वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने बच्चों में मोटापे की समस्या को खत्म करने के लिए मंगलवार को एक अभियान का नेतृत्व किया। अमेरिका के करीब एक तिहाई बच्चे मोटापे से पीड़ित हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पिछले वर्ष जनवरी में ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद से मिशेल का यह पहला सार्वजनिक जागरुकता कार्यक्रम है।
मिशेल ओबामा को बच्चों के पोषण और व्यायाम गतिविधियों को बढ़ाने तथा बच्चों की आदतों में बदलाव के लिए सरकार और अभिभावकों, स्कूलों तथा समुदाय के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद है।
मिशेल ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि पिछले तीन दशकों में बच्चों में मोटापे की दर तिगुनी हो गई है।
राष्ट्रपति ओबामा भी कह चुके हैं कि देश जिन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहा है उनमें बच्चों का मोटापा भी एक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications