मप्र में 29 आईपीएस अफसरों के तबादले, 14 पदोन्नत
मिली जानकारी के अनुसार रमेश शर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदिम जाति कल्याण पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, आर. सी. अरोरा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदिम जाति कल्याण पुलिस मुख्यालय, विजय वाते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत एवं मानव अधिकार, राजेंद्र कुमार पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय, डी.एस. सेंगर पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल इंदौर बनाया गया है।
इसी तरह अशोक रंजन पुलिस उप महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर, योगेश मुदगल पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर को पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अनिल गुप्ता पुलिस उप महानिरीक्षक विसबल को पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाडा, आर.एल. बोरना को पुलिस उप महानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, मयंक जैन को पुलिस अधीक्षक रतलाम, मीनाक्षी शर्मा को पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा, पी.के. माथुर को पुलिस अधीक्षक शाजापुर और आर के शिवहरे को विसबल इंदौर पदस्थ किया गया है।
भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादलों के अलावा 14 अफसरों की पदोन्नति की गई है। यह आदेश बुधवार को जारी किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications