पुलिसकर्मियों पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहोरीबंद थाना क्षेत्र में रहने वाली चंदा बाई को बीती रात गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला ने अपने बयान में कहा है कि मंगलवार की शाम को जब वह घर पर अकेली थी तभी चार पुलिस वाले आए और उससे बदतमीजी करने लगे। उसने जब विरोध किया तो उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
कटनी के पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि महिला के बयान के आधार पर अज्ञात चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की हालत गंभीर है और उसे उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications