सूर्य के अध्ययन के लिए नासा की उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारी

वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सूर्य के रहस्यों का अध्ययन करने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा बुधवार को एक उपग्रह के प्रक्षेपण की तैयारी में है। सौर तूफानों से धरती पर मौसम प्रभावित होता है और धरती के जीवों को खतरा पैदा हो सकता सकता है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे नासा के एक अधिकारी माइकल लूथर ने कहा कि सोलर डायनमिक आब्जर्वेटरी (एसडीओ) उपग्रह सूर्य की सतह और उसके भीतर होने वाली गतिविधियों की अधिक जानकारी मुहैया कराएगा।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस कार्यक्रम से सूर्य से उत्सर्जित होने वाले अरबों टन पदार्थ के बारे में बेहतर भविष्यवाणी की जा सकती है। इस उत्सर्जन से मानव जीवन और स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो सकता है, तेल की पाइपलाइनें कमजोर होती हैं, संचार बाधित होता है और ऊर्जा समस्या पैदा होती है।

खराब मौसम के कारण इसके प्रक्षेपण में विलंब हो चुका है और नासा के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज हवाओं के कारण बुधवार का प्रक्षेपण भी टल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+