बिहार में हथियार के साथ 6 नक्सली गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के अनुसार अरवल जिले के मेहदिया थाना क्षेत्र के मनोहर बिगहा गांव में बुधवार सुबह छापेमारी कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से तीन स्टेनगन और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ के दौरान कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है।
उधर बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को दो संदिग्ध नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान बकसदवा जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस से लूटी गई दो राइफल समेत बड़ी मात्रा में कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।
बांका के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बी़ क़े दास ने बुधवार को बताया, "दोनों नक्सली भारतीय कम्युनिस्ट पाटी (माओवादी) के सदस्य हैं। गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications