अमेरिकी अंतरिक्ष यान एंडेवर आईएसएस से जुड़ा
वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष यान एंडेवर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से जुड़ गया है। इसे सोमवार को फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया था।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, एंडेवर वहां एक नया कक्ष बना रहा है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, नए कक्ष का नाम ट्रैंक्वालिटी रखा गया है।
ट्रैंक्वालिटी, अंतरिक्ष यान के सदस्यों को अधिक जगह मुहैया कराएगा। साथ ही कई अंतरिक्ष केंद्रों के लिए जीवन रक्षक और पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली का भी काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications