स्वास्थ्य बीमा कारोबार बढ़ाएगी बजाज एलियांज
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कोलकाता में इसकी जानकारी दी।
कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी तपन सिंघल ने कहा, "हम अगले दो सालों में अपने स्वास्थ्य बीमा कारोबार को अपने कुल कारोबार का 20 फीसदी तक पहुंचाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।"
तपन सिंघल ने कोलकाता में कंपनी की नई बीमा योजना 'एक्सट्रा केयर' की शुरुआत की।
कंपनी की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी 15 लाख ग्राहकों के पास है। वहीं कंपनी की 243 शाखाओं में लगभग 10,000 एजेंट काम कर रहे हैं।
कंपनी के सामान्य बीमा कारोबार के बारे में मुख्य विपणन अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष (2009-10) के पहले नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर) में कंपनी ने 130 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में इसी दौरान 75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
कंपनी ने वर्ष 2009-10 के दौरान 2,450 करोड़ रुपये प्रीमियम का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications