सोरेन के भाई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लालू सोरेन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कृष्ण कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
शिबू सोरेन के भाई ने वर्ष 2002 में बोकारो इस्पात संयत्र (बीएसपी) के कर्मचारी सी.एम.पी.गुप्ता को वाहन से कुचल दिया था जिसमें गुप्ता की मौत हो गई थी।
गुप्ता के परिजनों ने लालू सोरेन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था लेकिन बाद में लालू को जमानत मिल गई थी।
पिछले तीन साल से वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत में उपस्थित न होने के कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications