पाकिस्तान ने हकीमुल्ला महसूद की मौत की पुष्टि की
संवाददाताओं के साथ यहां बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि कई सारे आत्मघाती हमलों की साजिश रचने वाला कारी हुसैन भी मारा गया है।
टीटीपी ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की थी कि पिछले महीने ड्रोन हमले में घायल हुआ महसूद मर चुका है। नूर जमाल को टीटीपी का नया प्रमुख बना दिया गया है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि औरकजई कबायली इलाके के तालिबान सूत्रों ने एक निजी टीवी चैनल को बताया था कि 28 वर्षीय महसूद उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के शाकटोई इलाके में 14 जनवरी को हुए हमले में बुरी तरह घायल हो गया था और हाल ही में पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर के पास उसकी उस समय मौत हो गई थी, जब उसे इलाज के लिए कराची ले जाया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications