तमिलनाडु में डिग्री के साथ डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं छात्र
इस शिक्षा योजना के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 3,571 छात्रों को पंजीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस योजना की शुरुआत की। योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कला और विज्ञान के स्नातक छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
अब छात्र अपने कॉलेजों में डिग्री पाठ्यक्रम के अलावा मल्टी मीडिया, एयर कंडिशनिंग डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग और एनीमेशन जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम में शामिल होकर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications