युवक की हत्या के मामले में बीएसएफ का जवान पुलिस हिरासत में (लीड-1)
बीएसएफ के विशेष महानिदेशक पी.पी.एस. संधु ने कहा, "प्रथम दृष्टया पता चला कि निशात इलाके में रहने वाले फारुक की मौत 68 बटालियन के जवान लखविंदर सिंह द्वारा गोली चलाए जाने की वजह से हुई थी।"
श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में संधु ने कहा कि पूछताछ के लिए जवान को पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि फारुक की मौत जवान के एके-47 राइफल से निकली गोली से हुई थी।
गोली चलाने वाला बीएसएफ का जवान गुलमर्ग सेक्टर स्थित चौकी में तैनात था। जिस दिन फारुक की गोली लगने से मौत हुई थी, उस दिन जवान चिकित्सकीय जांच के लिए निशात जा रहा था।
बीएसएफ की घोषणा के बाद राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जवान को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हम कार्रवाई में विश्वास करते हैं और आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिससे दूसरे सबक ले सकें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications