उपेक्षा से दुखी एचआईवी पीड़ित ने की खुदकुशी

घटना जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के महादेवपुरा गांव की है, जहां मंगलवार रात एचआईवी पीड़ित 25 वर्षीय युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक युवक को एचआईवी से ग्रस्त होने की जानकारी पिछले साल उस समय मिली जब वह लंबे समय तक बीमार रहने के बाद इलाज कराने गया। यह बात जब गांव के लोगों को पता चली तो उन्होंने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।

गांव वालों की उपेक्षा तो युवक ने सह ली लेकिन जब घरवालों ने उससे दूरी बनाकर उसे अपने से अलग कर दिया तो वह अवसाद में चला गया। पिछले कुछ समय से वह घर छोड़कर गांव के बाहर एक झ्झोंपड़ी में रहता था।

कोरांव थाना प्रभारी अजय सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गांववालों से हमें पता चला कि युवक एचआईवी से ग्रस्त था। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि बीमारी की बात फैलने के बाद गांव और घर के लोगों की उपेक्षा से युवक बहुत दुखी था। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+