सुदर्शन पटनायक ने 'माई नेम.' के विरोध की निंदा की
सुदर्शन और उनके शिष्यों ने रेत से 30 फुट लंबी कलाकृति बनाई है। इसमें फिल्म की रील दिखाई गई है। इस रील में मुंबई शहर की तस्वीर और क्रिकेट का एक बल्ला दिखाया गया है। भुवनेश्वर से 56 किलोमीटर दूर स्थित पुरी के समुद्र तट पर इस कृति को बनाने में सात घंटे का समय लगा था। इस कलाकृति के साथ एक संदेश भी लिखा गया है। जिसमें कहा गया है, "खिलाड़ियों और कलाकारों को दोष न दें।"
कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके पटनायक ने पत्रकारों से कहा, "मैं शाहरुख और उनकी फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रति किए जा रहे विरोध की निंदा करता हूं।"
उन्होंने कहा कि कलाकारों और खिलाड़ियों को निशाना नहीं बनाया जाए, इससे कुछ भी हासिल नहीं होगा। उन्हें उम्मीद है कि उनकी कलाकृति लोगों से इस तरह के विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की अपील कर सकेगी।
शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म माई 'नेम इज खान' को बजरंग दल और शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शाहरुख द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत किए जाने बाद शिवसेना ने मंगलवार को मुंबई के कुछ थियेटरों पर हमला किया था। इन थियेटरों में फिल्म का प्रदर्शन होना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications