बिहार में 2 नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रही छापेमारी के दौरान बकसदवा जंगल से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों के पास से पुलिस से लूटे गए दो राइफल सहित बड़ी मात्रा में कारतूस और नक्सली साहित्य बरामद किए गए।
बांका के पुलिस उपाधीक्षक बी़ क़े दास ने बुधवार को बताया कि दोनों नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी) के सदस्य है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications