महंगाई के खिलाफ गडकरी के नेतृत्व में भाजपा का प्रदर्शन (लीड-1)

भाजपा ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष का यह पहला कार्यक्रम था इसलिए इसे सफल बनाने में पार्टी की दिल्ली इकाई ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की थी। गडकरी को मंगलवार को विधिवत तरीके से पार्टी अध्यक्ष चुना गया था।

कार्यकर्ता इस दौरान 'चीनी हुई कड़वी', 'कराह रहा है आम आदमी' और 'जब-जब कांग्रेस आती है, महंगाई साथ में लाती है' जैसे नारे लिखे पोस्टर व बैनर हाथ में लिए नारेबाजी भी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कृषि मंत्री शरद पवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अनंत कुमार ने इस मौके पर कहा, "हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई के नाम पर महाघोटाला हुआ है जिसमें मंत्री भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री, सोनिया और पवार भी इसमें शामिल हैं। हमें इसका खुलासा करना है।"

विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, महासचिव अनंत कुमार और विजय गोयल, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ने भी हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि महंगाई के खिलाफ भाजपा ने देशव्यापी आंदोलन छेड़ रखा है। उसके कार्यकर्ता ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी ने आगामी बजट सत्र के पहले दिन संसद का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+