सोरेन ने कैबिनेट की बैठक में लिया हिस्सा
सोरेन मंगलवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के साथ नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में अस्वस्थता के चलते हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों रघुबर दास और सुदेश महतो ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शफीक अंसारी ने आईएएनएस को बताया, "सोरेन ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया। डॉक्टरों की सलाह पर वह घर पर आराम कर रहे हैं। वह किसी से नहीं मिल रहे हैं और उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications