पूर्वोत्तर से व्यापार के लिए बुनियादी ढांचा में विस्तार करेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश के उद्योग मंत्री दिलीप बरुआ ने त्रिपुरा उद्योग एवं व्यापार मेले को संबोधित करते हुए मंगलवार रात कहा, "बांग्लादेश की नई औद्योगिक नीति जल्द घोषित की जाएगी। इसमें भारत विशेष तौर पर पूर्वोत्तर के साथ व्यापार रिश्ते को बढ़ावा देने की संभावना पर जोर दिया जाएगा।"
बरुआ ने कहा, "बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पड़ोसी देशों के साथ नजदीकी क्षेत्रीय आर्थिक रिश्ते चाहती है। ढाका पहले ही पूवरेत्तर के बाजार में संभावनाएं तलाश रहा था और प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा ने इसे और गति प्रदान की है। "
बांग्लादेशी मंत्री ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार, राज्य के वाणिज्य मंत्री जितेंद्र चौधरी और कुछ भारतीय व्यापार संगठनों के प्रमुख से मुलाकात भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications