आजमगढ़ में छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी
पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने आईएएनएस से कहा, "आजमगढ़ के शिब्ली नेशनल कॉलेज के छात्र राहुल से मिलने को उत्सुक हैं। उन्होंने हमारे पास आकर राहुल के दौरे का आग्रह किया है।"
जोशी ने राहुल के आजमगढ़ दौरे की कोई तिथि नहीं बताई। उन्होंने कहा कि जब कभी भी राहुल पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे तो वह आजमगढ़ जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जोशी ने बीते सप्ताह कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ आजमगढ़ का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि छात्रों का आग्रह सोनिया गांधी तक पहुंचा दिया गया है।
शिब्ली कॉलेज की चर्चा करते हुए जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे लोगों ने यहां का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications