चीन में चरम स्तर पर पहुंच सकता है प्रदूषण
बीजिंग में राष्ट्रीय प्रदूषण सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किए जाने के दौरान चीन के उप पर्यावरण मंत्री झांग लिजुन ने मंगलवार को कहा, "चीन ने विकसित देशों से हटकर विकास का मार्ग अपनाया है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि प्रदूषण का शीर्ष स्तर समय से पहले आ जाए।"
इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में वर्ष 2007 में 209 अरब टन गंदा पानी और 63.7 खरब क्यूबिक मीटर अपशिष्ट गैसों का उत्सर्जन किया।
झांग ने कहा कि देश में औद्योगकि प्रदूषण के लिए मुख्यतौर पर कुछ उद्योग ही जिम्मेदार हैं जो प्रभावशाली आर्थिक इलाकों में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications