पंजाब और हरियाणा में तापमान में तेज गिरावट
चण्डीगढ़ में बुधवार को न्यूनतम तापतान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को यहां का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के तापमान से लगभग आठ डिग्री सेल्सियस कम था। लुधियाना और पटियाला का तापमान क्रमश: 6.2 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पिछले 48 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में हुई बारिश और हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई। आने वाले दिनों में तापमान के और नीचे गिरने की संभावना है।"
उन्होंने कहा, "अगले दो या तीन दिनों में इस क्षेत्र के अधिकांश भागों में सामान्य से तेज बारिश होने की संभावना है।"
अंबाला का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के करनाल और हिसार का न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.8 और 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications