वित्त मंत्री को 7.75 प्रतिशत की विकास दर का भरोसा
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) ने जहां वर्तमान वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को मार्च के अंत तक जीडीपी में 7.75 प्रतिशत की वृद्धि का भरोसा है।
मुखर्जी ने बुधवार को एक समारोह में कहा, "वर्ष 2009-10 के ताजा जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़ों के अनुसार दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि का संकेत है। अगली दो तिमाहियों और पूरे वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था में अनुमान से अधिक उछाल की उम्मीद है।"
वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण वर्ष 2008-09 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत थी। इससे पहले लगातार तीन वर्षो तक देश की विकास दर नौ प्रतिशत से ऊपर थी।
वित्त मंत्रालय ने अपनी छमाही आर्थिक समीक्षा में जीडीपी में 7.75 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने मौद्रिक नीति की तिमाही समीक्षा में जीडीपी में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications