हिमाचल में हिमपात के बाद खिली धूप
शिमला, 10 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में चार दिनों के भारी हिमपात और बारिश के बाद बुधवार को धूप खिली। जबकि तापमान कई डिग्री नीचे लुढ़क गया।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, "ऊपरी इलाकों में पिछले चार दिन से हो रहे भारी हिमपात के बाद लगभग पूरे राज्य में बुधवार को धूप खिली।"
उन्होंने बताया कि सर्द हवाएं चलने की वजह तापमान में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है।
शिमला में मंगलवार के न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री दर्ज किया गया।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में तापमान शून्य से 12.8 डिग्री नीचे रहा। किन्नौर के कालपा में तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया," केलांग और कालपा में क्रमश: 10 सेंटीमीटर और 7.3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी।"
कुल्लू जिले के भुंतर में दिन का तापमान एक डिग्री रहा और कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया कि इसके अलावा पश्चिमी विक्षोब की वजह से पूरे राज्य में आगामी गुरुवार और शुक्रवार को भारी हिमपात और बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications