'श्रीनगर में बीएसएफ जवान की गोली से मारा गया था युवक'
बीएसएफ के विशेष महानिदेशक पी.पी.एस. संधु ने कहा, "प्रथम दृष्टया पता चला कि निशात इलाके में फारुक की मौत 68 बटालियंस के जवान लखविंदर सिंह द्वारा गोली चलाए जाने की वजह से हुई थी।"
श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन में संधु ने कहा कि पूछताछ के लिए जवान को पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि फारुक की मौत एके-47 राइफल से निकली गोली से हुई थी।
गोली चलाने वाला बीएसएफ का जवान गुलमर्ग सेक्टर स्थित चौकी में तैनात था। जिस दिन फारुक की गोली लगने से मौत हुई थी, उस दिन जवान चिकित्सकीय जांच के लिए निशात जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications