राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करेगा भोंडसी आश्रम
हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "भारत यात्रा केंद्र नाम वाली मुख्य इमारत को पर्यटकों के लिए एक अतिथिगृह के रूप में विकसित किया जाएगा।"
पूरे 588 एकड़ क्षेत्र को वन विभाग को 15 वर्षो के लिए सौंपा गया है। इसे वन्य आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है और इसका स्वामित्व भोंडसी ग्राम पंचायत के पास है।
अधिकारी ने कहा कि विकास का काम पर्यटन विभाग के सहयोग से पंचायत, विकास विभाग, वन और पर्यावरण विभाग करेंगे। पहले चरण में केंद्र की मौजूदा इमारतों की मरम्मत की जाएगी।
परिसर में स्थित तालाबों और झीलों में जानवरों और पक्षियों की आवश्यकता के लिए साफ पानी भरा जाएगा।
गांव की वन निरीक्षण समिति विकास कार्यो की निगरानी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications