चण्डीगढ़ के होटलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, "जिला अधिकारी ने होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउस, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स मालिकों को सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का आदेश दिया है। इन कैमरों के दायरे में प्रवेश, बहिर्गमन, स्वागत कक्ष और पार्किंग आनी चाहिए।"
प्रवक्ता ने कहा, "हाल के आतंकवादी हमलों और खुफिया जानकारियों को देखते हुए इन स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह आदेश बुधवार से लागू हो गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications