भारत की शिक्षा नीति में बदलाव की जरूरत: माकपा

माकपा के पोलिट ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी ने सोमवार शाम माकपा की छात्र इकाई भारतीय छात्र संघ (एसएफआई) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "सभी के लिए शिक्षा की गारंटी देने के लिए वर्तमान भारतीय शिक्षा पद्धति में विधिवत संशोधन जरूरी है।"

पश्चिमी त्रिपुरा के खोवाई में एसएफआई द्वारा आयोजित सम्मेलन में येचुरी ने कहा, "केंद्र की गलत शिक्षा नीतियों के चलते 100 छात्रों में से 77 छात्र बारहवीं कक्षा तक नहीं पहुंच पाते हैं।"

उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए एक बहुत बड़े अपमान की बात है कि वह स्कूल, शुद्ध पेय जल, पोषक आहार और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी आधारभूत आवश्यकताएं पूरी नहीं कर पाता है लेकिन सम्पन्न लोगों को 410,000 करोड़ रुपये के कर में राहत दे सकता है।

उन्होंने बताया कि देश के 50 प्रतिशत छात्रों को पर्याप्त भोजन नहीं मिलता है, 77 प्रतिशत लोगों की प्रतिदिन की आय 20 रुपये से कम है। कुपोषण के कारण भारत में सबसे अधिक मौत होती हैं जबकि 78 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया की शिकार होती हैं।

कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) पर निशाना साधते हुए येचुरी ने कहा कि 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को लोकसभा में 405 सीटें मिली थीं लेकिन अगले चुनाव में कांग्रेस हार गई थी। इसलिए कांग्रेस को अपनी लोकप्रियता के प्रति संतुष्ट नहीं होना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+