उड़ीसा में 2 नक्सली गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा में मल्कानगिरी जिले के कालीमेला क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान एक नक्सली शिविर से दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
मल्कानगिरी जिले के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)और विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने जिले के कालीमेला क्षेत्र से तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।"
कई नक्सली शिविर से भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में नंदापोदी उर्फ भीमा है जो तूकुमटका गांव का रहने वाला है और देवा मदकामी कानागुड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों नक्सलियों ने इस इलाके के कई मामलों में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications