उप्र में 3 शिकारी गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस ने बताया कि लखनऊ से लगभग 200 किलोमीटर दूर रघुनगर के जंगली क्षेत्र से तीनों शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस निरीक्षक राम स्वरुप ने लखीमपुर खीरी में संवाददाताओं को बताया, "गिरफ्तार किए गए शिकारियों ने स्वीकार किया है कि वे हिरण और अन्य जंगली जानवरों के शिकार में पांच वर्षो से शामिल हैं।"

उन्होंने कहा कि तीनों शिकारी जंगली जानवरों के मांस का उपयोग बेचने में करते थे। वे नेपाल और देश के अन्य राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड के ग्राहकों को मांस बेचते थे।

पुलिस और वनविभाग अधिकारियों की एक टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार लोगों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (डब्लूपीए)के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं शिकारियों ने राज्य के बहराइच और सहारनपुर जिले में सक्रिय अन्य शिकारियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+