'जॉर्ज क्रॉस' की चोरी मामले में ब्रिटेन ने हिमाचल पुलिस से मांगी रिपोर्ट

इससे कृपाराम की वृद्ध पत्नी ब्राह्मी देवी को सात वर्ष पहले अपने पति के चोरी हुए पदक के वापस मिलने की आशा बढ़ गई है।

नायक कृपाराम भारतीय सेना के 13वीं फ्रंटियर फोर्स राइफल की 8वीं बटालियन में थे। उन्हें 1946 में मरणोपरांत जार्ज क्रास मेडल से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को उनकी विधवा पत्नी ब्राह्मी देवी ने तत्कालीन वायसराय फील्ड मार्शल लार्ड वेवेल से हासिल किया था। उस समय वह केवल 13 वर्ष की थीं।

ब्राह्मी देवी के बिलासपुर जिले के पपराल गांव स्थित घर से यह पदक वर्ष 2002 में चोरी हो गया और लंदन के एक नीलामी घर 'डिक्स नूनन वेब लिमिटेड' पहुंच गया। इस बारे में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद ब्रिटिश सरकार ने इसकी नीलामी रोक दी।

पुलिस महानिरीक्षक एन. वेणुगोपाल ने आईएएनएस से कहा, "हमें ब्रिटिश उच्चायोग से एक अनुरोध पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मेडल की चोरी और इसके ब्रिटेन पहुंचने के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।"

ब्रिटिश पुलिस ने पहले ही इस मेडल को एक विवादित संपत्ति के रूप में जब्त कर लिया है।

मेडल के वर्तमान मालिक अशोक नाथ ने इस बारे में हिमाचल पुलिस से गहन जांच करने को कहा है।

नाथ ने दावा किया है कि उन्होंने नौ साल पहले इस मेडल को दिल्ली के एस. एल. जैन से हासिल किया था। जैन सिक्कों और मेडल के जाने-माने डीलर हैं। जैन ने दो शपथपत्र और एक वीडियो दिखाया, जिससे इसकी पुष्टि हुई थी कि मेडल पूरी तरह वैध तरीके से हासिल किया गया।

ब्राह्मी देवी का कहना है कि उन्होंने मेडल को कभी किसी को नहीं बेचा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+