अलकायदा पर कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्ध हैं ओबामा

बुधवार शाम को अपने पहले संघ राज्य संबोधन में ओबामा ने कहा, "क्रिसमस के दिन विफल हमले में मिले सुराग को हम भर रहे हैं। हम हवाई सुरक्षा बेहतर बनाने के साथ खुफिया तंत्र को और मजबूत बना रहे हैं।"

25 दिसंबर को एक नाइजीरियाई युवक ने डेट्रॉयट की उड़ान में विस्फोट की घटना को अंजाम देने वाला था लेकिन तकनीकी कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाया था।

ओबामा ने कहा कि वह अलकायदा के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे हालांकि उन्होंने कहा कि इराक में अमेरिका की भूमिका खत्म होने के कागार पर है। अमेरिकी सैन्य जवान अगस्त के अंत तक इराक छोड़ देंगे।

ओबामा ने विश्वास जताया कि अफगानिस्तान में 30 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकी की तैनाती के उनके फैसले से सुरक्षा की स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने आशा जताई की जुलाई 2011 तक ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित अफगानी सेना अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

उन्होंने कहा, "आगे कठिन समय है लेकिन मैं आश्वस्त हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+