मेघालय में 9 अलगाववादी गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधिक्षक एम. खरकरंग ने संवाददाताओं को बताया, " सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन एचएनएलसी के नौ अलगाववादियों को पश्चिम खासी जिले के परमोदन गांव से गिरफ्तार किया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "गिरफ्तार किए गए अलगाववादियों में संगठन का स्वयंभू कमांडर एलेक्स हसाह भी शामिल है। पिछले छह वर्षों से कई हिसंक वारदातों में शामिल इस जनजातीय नेता को पुलिस तलाश रही थी।"
अलगाववादी नेता की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को एचएनएलसी ने पूर्वी और मध्य मेघालय के खासी-जैंतिया क्षेत्र में 24 घंटे के बंद ऐलान किया था। इस दौरान दुकानें और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications