चटवाल को पद्म सम्मान पर भाजपा नाराज़

Sant Singh Chatwal
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय संत सिंह चटवाल को पद्मभूषण सम्मान दिए जाने की सरकार की घोषणा पर कड़ी नाराज़गी व्‍यक्‍त की है। चटवाल होटल व्यवसायी हैं और उनके कुछ वित्तीय सौदे विवादों में रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस तरह के सम्मान किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं दिए जाने चाहिए जो विवादों का सामना कर रहे हों। उन्होंने कहा, "लोग यह उम्मीद करते हैं कि ये सम्मान ऐसे व्यक्तियों को दिए जाएंगे जो कि आम लोगों से जुड़े मसलों के लिए काम कर रहे हैं। हमने सरकार के समक्ष उनके (चटवाल) के द्वारा सामना किए जा रहे विवादों को रखा था लेकिन उसने इसकी अनदेखी की।"

पीएम को पत्र लिखकर विरोध किया

लोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर सरकार के फैसले के प्रति असहमति जताई है। मुंडे ने संवाददाताओं से कहा कि अगर सरकार से यह गलती हुई है तो सरकार को इसे सुधारना चाहिए।

उधर, चटवाल ने समाचार चैनल हेडलाइंस टुडे से कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के इस फैसले से वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बैंक धोखाधड़ी के संबंध में उन्होंने कहा कि यह 'पुरानी बातें' हैं और वह भारत से प्यार करते हैं और उन्होंने देश के लिए कड़ी मेहनत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+