हैती में मृतकों की संख्या 150,000 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर 7 की तीव्रता वाले भूकंप से होने वाली मौतों की संख्या के बढ़कर 200,000 तक पहुंचने की आशंका जताई है।
सरकार ने यह भी कहा कि उसकी योजना ध्वस्त राजधानी के कुछ हिस्सों में प्रवेश प्रतिबंधित करने की है जिससे मलबे को हटाया और नवनिर्माण किया जा सके।
प्रधानमंत्री जीन-मैक्स बेलेरिवे के आर्थिक सलाहकार जीन बेलेमे माथुरियन ने कहा कि पुनर्निर्माण में सहायता के लिए निवासियों को यदि संभव हो तो अपने गृह प्रांत चले जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि करीब 40,000 लोग पहले ही राजधानी छोड़कर अपने गांवों को लौट चुके हैं।
सोमवार को मॉन्ट्रियल में हैती के राहत कार्यो की योजना पर विचार के लिए विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। बोलेरिवे ने अधिक सहायता की मांग की है लेकिन स्पष्ट किया कि पोर्ट-ओ-प्रिंस और अन्य इलाके के पुनर्निर्माण के लिए हैती स्वयं योजना बनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications