इग्नू ने शुरू किया प्रौढ़ शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने यूनेस्को और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के साथ मिलकर प्रौढ़ शिक्षा के लिए एक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाट्यक्रम की शुरुआत की है। इस पाठ्यक्रम का नाम 'पार्टिसिपेट्री एडल्ट लर्निग डाक्यूमेंटेशन एण्ड इनफॉरमेशन नेटवर्किं ग प्रोग्राम इन एडल्ट एजुकेशन' (पीजीडीएई) है।
एक अधिकारी ने बताया, "इस उन्नत पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में व्यावसायिक विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना है।"
उन्होने बताया, " सभी स्नातक डिग्रीधारक और जो व्यक्ति पहले से ही प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं वह पीजीडीएई का पाठ्यक्रम कर सकते हैं।"
अधिकारी ने कहा, "यह डिप्लोमा प्राप्त करने वाले व्यक्ति केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और गैर सरकारी संगठनों के कार्यान्वित परियोजनाओं में रोजगार के लिए पात्र होंगे।"
इस पाठ्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी होगा और एक साल की फीस 5,000 रुपये होगी। पीजीडीएई में प्रवेश 2010 से शुरू होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications