सात साल के बच्चे ने हज़ारों पाउंड जुटाए

ब्रिटेन में सात साल के एक बच्चे ने हेती के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए 72 हज़ार पाउंड से ज़्यादा की राशि इकट्ठा की है.
पश्चिमी लंदन के फलहम इलाक़े में रहने वाले चार्ली सिम्पसन ने एक पार्क के चारो ओर साइकिल चला कर भूकंप पीड़ितों की मदद करने का फ़ैसला किया और यूनीसेफ़ की तरफ़ से लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की.
इस बच्चे ने 500 पाउंड इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा था लेकिन उसकी अपील ने पूरी दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया और 'जस्टगिविंग' वेबसाइट पर डाले गए उसके संदेश को पढ़ कर सैंकड़ों लोगों ने पैसे जमा कराए.
यूनीसेफ़ ने हेती के बच्चों की ओर से चार्ली को धन्यवाद दिया.
वेबसाइट पर डाले गए संदेश में चार्ली ने लिखा है, "मैं हेती के लिए प्रायोजित साइकलिंग करना चाहता हूँ क्योंकि वहां एक बड़ा भूकंप आया है जिसमें बहुत सारे लोग मारे गए हैं."
इसमें आगे लिखा गया है, "मैं हेती के लोगों के लिए भोजन, पानी और टेंट ख़ीरदने के लिए कुछ पैसे इकट्ठा करना चाहता हूं."
चार्ली ने अपने घर के बगल में ही स्थित पार्क के चारो ओर साइकल से लगातार आठ किलोमीटर की दूरी तय की.












Click it and Unblock the Notifications