दलीय आधार पर होंगे पंचायत चुनाव: शिबू सोरेन
सोरेन ने सोमवार को बोकारो में संवाददाताओं से कहा, "झारखण्ड में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर होंगे। पंचायत चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई और जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। "
इससे पहले राज्य में वर्ष 2005 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार ने दलीय आधार पर पंचायत चुनाव नहीं कराने का फैसला किया था और अधिसूचना भी जारी की थी लेकिन पंचायत अधिनियम 1996 को लेकर कानूनी लड़ाई की वजह से अधिसूचना को रद्द कर दिया गया था।
सर्वोच्च न्यायालय ने इस बार राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव करवाने का निर्देश दिया। राज्य गठन के बाद अभी तक यहां पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं, जिस वजह से राज्य को 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये पैसे पंचयातों को विकास कार्यो के लिए दिए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications