सर्दी के बावजूद राजपथ पर परेड का अभ्यास कर रहे हैं स्कूली बच्चे

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में जारी कोहरे के प्रकोप से जहां रेल, हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है वहीं बच्चों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। देश के विभिन्न भागों से आए बच्चे कड़ाके की सर्दी के बीच राजपथ पर परेड का अभ्यास कर रहे हैं।

कक्षा आठ के छात्र एनसीसी के सदस्य आयूश शिवा राम ने कहा, " हम सुबह में 4.30 बजे उठ जाते हैं। शुरू में मैं इतनी सुबह उठने में थोड़ा हिचकिचाता था लेकिन मैं पिछले चार महीने से इस क्षण के लिए अभ्यास कर रहा था। अब मैं आराम नहीं कर सकता।"

आयूश आंध्र प्रदेश एनसीसी निदेशालय की तरफ से दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।

आयूश ने आईएएनएस को बताया, "मैं दक्षिण भारतीय हूं और मैने ऐसी सर्दी का सामना कभी नहीं किया है। जिस दिन मैं यहां आया उसी दिन मैं सर्दी और खांसी से जकड़ गया। मैं कपड़ों के मामले में कोई लापरवाही नहीं कर रहा हूं।"

महाराष्ट्र से एनसीसी परेड में हिस्सा लेने आई कक्षा नौ की छात्रा और साहिबा कौर सद्दल ने भी कहा कि देर तक सोना पसंद करती हैं लेकिन उसे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने पर गर्व है।

साहिबा ने कहा, " हमें यहां होने पर बहुत गर्व है। यद्यपि मैं देर तक सोने की आदी हूं लेकिन मैं अब जल्दी उठती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+