शमीमा फिरदौस जम्मू एवं कश्मीर महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त
सरकार ने बुधवार को यह घोषणा की।
विभिन्न महिला संगठनों द्वारा लगातार मांग किए जाने के बावजूद वर्ष 2003 से इस पद पर नियुक्ति नहीं की गई थी। उसी साल आयोग की पहली अध्यक्ष गिरिजा धर के इस्तीफा देने से यह पद खाली हुआ था।
फिरदौस की नियुक्ति की घोषणा करने वाली एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अध्यक्ष का एक राज्य मंत्री का दर्जा होगा।
राज्य सरकार ने पहाड़ी कल्याण बोर्ड और किसान सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं।
नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक मुश्ताक अहमद बुखारी को पहाड़ी कल्याण बोर्ड और नेशनल कांफ्रेंस के वर्तमान विधायक रचपाल सिंह को किसान सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications