तेलंगाना बंद से जनजीवन प्रभावित
तेलंगाना मुद्दे पर पिछले दो दिनों में दो छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। इसके बाद ही जेएसी की ओर से बंद का ऐलान किया गया। इस क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया है।
बंद की वजह से सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) ने अपनी बस सेवाओं को फिलहाल रद्द कर दिया है। तेलंगाना क्षेत्र में दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।
हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के एमसीए के छात्र के.वेणुगोपाल रेड्डी ने सोमवार को आत्मदाह कर लिया था। मंगलवार को महबूबनगर जिले में बीएससी के छात्र सुवर्णम ने खुद को आग लगा ली थी।
उस्मानिया विश्वविद्यालय के परिसर में लगातार दूसरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही। यहां छात्र वेणुगोपाल के शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications