बिहार में 7 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला
पटना, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों का मंगलवार की रात स्थानांतरण कर दिया गया। इसके अलावा चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
राज्य के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अधिकारियों का स्थानांतरण सामान्य तौर पर किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अफजल अमानुल्लाह को मंत्रिमंडल विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि मंत्रिमंडल के प्रधान सचिव गिरीश शंकर को नगर विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ वर्मा को सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक लियान कुंगा को विशेष सचिव सहकारिता विभाग बनाया गया है।
आऱ क़े खंडेलवाल को राजस्व विभाग का सचिव तथा राजेश कुमार को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा नगर विकास विभाग की निदेशक वंदना प्रेयसी को उत्पाद आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications