हसीना ने गुप्त सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए : बांग्लादेश पार्टी

रविवार को प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया ने ये आरोप लगाए थे और जमात प्रमुख मौलाना मतिउर रहमान निजामी ने इन्हीं आरोपों को दोहराया है।

जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात ने 2001-06 के बीच गठबंधन सरकार बनाई थी। दिसम्बर 2008 के चुनावों में इस गठबंधन की हार हुई थी और हसीना ने 14 दलों के सहयोग से गठबंधन सरकार बनाई थी।

निजामी का दावा है कि तीनों समझौते भारत के हित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा है कि उनके पास सरकार के खिलाफ जाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने सभी राजनीतिक दलों, इस्लामी नेताओं, व्यावसायिक लोगों, बुद्धिजीवियों और कामगारों से एक आंदोलन शुरू करने में साथ देने के लिए कहा है।

गुप्त समझौते के विषय में निजामी का कहना है कि उन्हें एक समाचार पत्र से इसकी जानकारी मिली।

निजामी ने कहा कि दोनों सरकारों के बीच एक गुप्त समझौता हुआ है इसलिए इस समझौते के विषय में जानकारी हासिल करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि जमात भारत के साथ हुए समझौतों के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करेगा।

निजामी ने समाचार पत्र 'द डेली स्टार' से कहा, "बांग्लादेश और भारत का संयुक्त बयान लोगों के हितों के खिलाफ है। यह देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने का षडयंत्र है। इससे हमारा देश निर्भर बन जाएगा और भारत के लिए अपने बाजार खोल देगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+