हरियाणा में उपचुनाव के लिए मतदान आरंभ

इस सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र अभय सिंह चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार हैं। उनके विरुद्ध कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल चुनावी मैदान में हैं।

निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि दिन ढलने और कोहरा छंटने के साथ ही मतदान में तेजी आएगी। सीट पर कुल 15 उम्मीदवार हैं जिनमें 11 निर्दलीय हैं।

यह सीट ओमप्रकाश चौटाला के इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है। विगत वर्ष विधानसभा चुनाव में चौटाला इस सीट पर 16,400 मतों से विजयी हुए थे।

इस विधानसभा सीट पर कुल 144,181 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यहां कुल 142 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+