चीन ने भारत सरकार के कंप्यूटरों की हैकिंग को नकारा
वाशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार को उन खबरों को निराधार बताते हुए सिरे से नकार दिया जिसमें कहा गया था कि चीनी हैकरों ने भारत सरकार के कंप्यूटरों को हैक करने की कोशिश की थी।
वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्यु ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन खुद हैकरों का एक बड़ा शिकार है।
मा ने कहा कि 2008 में देश के बाहर से चीन के कंप्यूटरों पर हैकरों के हमले के मामले में 148 फीसदी की वृद्धि हुई है।
लंदन स्थित द टाइम्स की खबर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन के हवाले से कहा गया था कि उनके कार्यालय सहित सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटरों पर हैकरों ने 15 दिसंबर को हमला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications