यूपी: बसपा नेता व बेटी की हत्या के बाद तनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता और उसकी बेटी की हत्या के बाद तनाव फैल गया है। घटना के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह जमकर हंगामा किया और सड़क जाम कर कई सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़ की।
पुलिस के मुताबिक बाराबंकी में बसपा के भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार (48) और उनकी 18 वर्षीय पुत्री मंगलवार रात आवास विकास इलाके स्थित अपने मकान में मृत पाए गए थे।
जिले के कोतवाली प्रभारी रमेश दुबे ने बुधवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि कुमार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई, जबकि उनकी पुत्री को दुपट्टे से गला घोंटकर मारा गया। दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कई इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications