विप्रो को चौथी तिमाही में 1.17 अरब डॉलर का आईटी सेवा राजस्व का अनुमान
बेंगलुरू, 20 जनवरी (आईएएनएस)। विप्रो लिमिटेड ने बुधवार को वैश्विक आईटी सेवा व्यापार से वित्तीय वर्ष 2009-10 की अंतिम तिमाही (जनवरी-मार्च) में 1.17 अरब डॉलर का राजस्व कमाने का अनुमान जताया है।
कंपनी ने एक सूचना में कहा कि आईटी बजट में कोई वृद्धि नहीं होने के बावजूद चौथी तिमाही में आईटी सेवा राजस्व 1.16 से 1.18 अरब डॉलर के बीच रहेगा।
कंपनी ने तीसरी तिमाही में 1.11 अरब डॉलर की आय के अनुमान के विपरीत 1.13 अरब डॉलर का राजस्व कमाया है। वार्षिक आधार पर यह 2.4 प्रतिशत और पिछली तिमाही से 5.8 प्रतिशत अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications